फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे में आम घाट पुल पर रात में लगता भीषण जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। जगदीशपुर-अयोध्या को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर थौरी के पास गोमती नदी पर बना पुल संकरा होने से लोगों की परेशानी का सबब बना हुआ है। आलम यह है कि पुल पर एक तरफ से बड़ा वाहन आने के बाद दूसरे तरफ के वाहन को प्रतीक्षा करनी पड़ती है।
विज्ञापन

दिन में तो समस्या का किसी तरह समाधान हो जाता है लेकिन रात में कोहरे व धुंध के बीच सामने से आने वाला वाहन नहीं दिखने से पुल पर आए दिन जाम की समस्या बनी हुई है। पुल पर वाहनों के फंस जाने से राहगीरों के फंस जाने से उन्हें घंटों जाम में परेशान होना पड़ता है। वाहन चालकों में विवाद होना तो इन दिनों आम बात हो चुकी है।
आलम यह है कि अमेठी और सुल्तानपुर जिले की सीमाओं को आपस में जोड़ने वाले इस पुल पर पुलिस पिकेट ड्यूटी कागजों पर ही लगाई जाती है। जबकि मौके पर दोनों जिले की ओर से एक भी पुलिस कर्मी के नहीं होने से लोगों की सुरक्षा के साथ-साथ जाम के दौरान होने वाले विवाद पर नियंत्रण की कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें