फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सगरा तिराहे से गांधी चौक तक लगा जाम

Fri, 10 Oct 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अमेठी नगर के चौक में लगा जाम।-संवाद
विज्ञापन
अमेठी। करवा चौथ को लेकर बृहस्पतिवार सुबह से ही महिलाओं की भीड़ बाजारों में उमड़ पड़ी। इस दौरान साड़ी, गहने, सजावटी सामान और पूजन सामग्री की दुकानों पर खरीदारों की लाइन लगी रहीं। भीड़ और सड़क किनारे खड़े वाहनों से शहर में कई घंटों जगह जाम लगा रहा।
विज्ञापन




शहर के सगरा तिराहा, गांधी चौक, अंबेडकर तिराहा और राजर्षि तिराहे पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। दोपहिया और चार पहिया वाहन घंटों रेंगते रहे। इस दौरान स्कूल से घर लौट रहे बच्चे और खरीदारी करने आईं महिलाएं जाम में फंसी रहीं। कई जगह वाहन चालकों और राहगीरों के बीच बहस की नौबत भी आ गई। जाम में फंसी स्थानीय निवासी अनीता सिंह ने बताया कि करीब एक घंटे से गांधी चौक पर हूं, बच्चों को स्कूल से लेने जा रही थी,,ं लेकिन जाम लगने से परेशानी हो रही है।



खरीदारी करने आईं पूजा श्रीवास्तव ने कहा कि त्योहार की खुशी में बाजार तो चमक रहा है, लेकिन ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह ठप है, निकलना मुश्किल हो गया है। राजर्षि तिराहा पर फंसे रमेश तिवारी ने कहा कि हर त्योहार पर यही हाल रहता है। पुलिस के इंतजाम सिर्फ दिखावे के लिए हैं। सीओ मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि सूचना मिलते ही थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर जाकर जाम खोलवाया। बाजार में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें