फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: विकास की दौड़ में जगदीशपुर ब्लॉक अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। विकास, स्वास्थ्य व पोषण को लेकर आकांक्षात्मक ब्लॉक में शामिल जगदीशपुर जिले में अव्वल आया है। इस पर अधिकारियों ने प्रसन्नता जताते हुए दो अन्य ब्लॉकों के लिए नए सिरे से कार्ययोजना तैयार करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

विकास की दौड़ में सभी ब्लॉकों को आगे लाने के लिए तीन ब्लॉक को आकांक्षी ब्लॉक में शामिल किया गया था। इसके आधार पर यहां पर विशेष गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। इसकी निगरानी खुद जिला स्तरीय अधिकारी कर रहे थे। आकांक्षी ब्लॉक में विकास के साथ ही शामिल चिकित्सा एवं पोषण के इंडीकेटर्स पर पोषण का भारांक 30 प्रतिशत निर्धारित किया गया है। इसमें प्रसव पूर्व देखभाल, लैंगिक समानता, नवजात का स्वास्थ्य बिंदु पर समीक्षा की गई। अधीक्षक डॉ. प्रदीप तिवारी ने बताया कि मार्च 2022 व 2023 के मध्य हुई रैंकिंग में जगदीशपुर ब्लॉक की स्थिति बेहतर पाई गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि जगदीशपुर मॉडल का एक प्रारूप तैयार किया जा रहा है। इसे हर एक सीएचसी पर लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें