फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सड़क, बिजली व पेयजल की समस्याएं दूर कराई जाएं

Sat, 10 Oct 2026 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
बाजारशुकुल में एडीओ पंचायत को ज्ञापन देते पदा​धिकारी। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। सड़क, बिजली, पेयजल और जलभराव की समस्याओं को लेकर शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों और किसानों ने बाजारशुकुल ब्लॉक परिसर में पंचायत की। इसके बाद जिला संरक्षक देवी दयाल शर्मा के नेतृत्व में जिलाधिकारी को संबोधित आठ सूत्री मांगपत्र एडीओ पंचायत को सौंपा। इसमें सभी समस्याओं का समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन




किसानों ने कहा कि कई स्थानों पर सड़कें क्षतिग्रस्त होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी होती है। ग्रामीण क्षेत्रों में नालियों की समस्या और जलभराव से भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बिजली और पेयजल व्यवस्था में सुधार कराने की मांग की। किसानों ने संबंधित विभागों से समस्याग्रस्त स्थानों का निरीक्षण कराकर जल्द समाधान कराने की अपील की। पंचायत में भारतीय किसान यूनियन की महिला प्रकोष्ठ की ब्लॉक अध्यक्ष सुशीला, शुभम कसौधन, राम कुमार भारती सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें