फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: इस्लामगंज ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

Tue, 16 Dec 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
संग्रामपुर। चंडेरिया क्रिकेट कप के छठे दिन सोमवार को छह टीमों के बीच तीन मैच हुए। पहला मैच इस्लामगंज और टीकरमाफी के बीच खेला गया। इस्लामगंज ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवरों में 162 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीकरमाफी की टीम 58 रनों पर सिमट गई। इस्लामगंज टीम के बल्लेबाज इमरान ने 16 गेंदों में 47 रन बनाकर मैच के मैन ऑफ द मैच चुने गए।
विज्ञापन





दूसरा मैच गाजीपुर और बाबा नगर के बीच हुआ। टॉस जीतकर गाजीपुर की टीम ने गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए बाबा नगर की टीम ने निर्धारित आठ ओवरों में चार विकेट खोकर 91 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गाजीपुर की टीम ने छह ओवरों में तीन विकेट खोकर यह मैच जीत लिया। गाजीपुर टीम के अनीत ने चार छक्के और एक चौके की मदद से 43 रन बनाकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया।


छठा प्री क्वार्टर मैच इस्लामगंज और गाजीपुर के बीच हुआ। इस्लामगंज ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवरों में 127 रन का स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गाजीपुर की टीम निर्धारित आठ ओवरों में महज 92 रन ही बना पाई। इस्लामगंज ने यह मैच 36 रनों से जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की।
विज्ञापन




आयोजक टीम के सदस्य मोहम्मद कैफ खान ने बताया कि मंगलवार को पहला मैच तहजीब इलेवन सुल्तानपुर और दीपू इलेवन भावलपुर के बीच होगा। दूसरा मैच बाराबंकी और अनुज इलेवन के बीच खेला जाएगा। चारों टीमों से जीतने वाली दो टीमों के बीच प्रतियोगिता का प्री क्वार्टर मैच होगा। इस अवसर पर तुफैल खान, मो. दाऊद खान, डॉ. इस्लाम खान, अकमल खान, मो. कैफ सलमान, अब्दुल रहमान, मुनव्वर खान, गुलाम मुहम्मद, अल्ताफ खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें