फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सामान्य ज्ञान में इशिता, निबंध में सलोनी अव्वल

Tue, 25 Aug 2026 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 राजकीय हाई स्कूल हरिहरपुर में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते विद्यार्थी। स्रोत: वि
विज्ञापन
अमेठी सिटी। राजकीय हाईस्कूल हरिहरपुर शाहगढ़ में सोमवार को मिशन प्रबोधन के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में इशिता चौरसिया ने प्रथम, वर्षा विश्वकर्मा ने द्वितीय और सलोनी गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में सोनाक्षी प्रथम, इशिता चौरसिया द्वितीय और अंजलि तृतीय स्थान पर रहीं। निबंध लेखन में सलोनी गुप्ता ने पहला, अंजू ने दूसरा, अनुप्रिया ने तीसरा स्थान हासिल किया।

रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने समूह बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। कक्षा 10 के संगम, अंजू, सलोनी, आयुषी और शिवकुमारी के समूह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पूजा, दुर्गा, दिव्या, रिया और अंशिका के समूह को दूसरा स्थान मिला। इशिता, अंजलि, सोनाक्षी, अनुप्रिया, आर्या और सोनाक्षी गुप्ता के समूह ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानाचार्य अशोक कश्यप ने कहा कि प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में पढ़ाई के साथ अन्य क्षेत्रों के प्रति रुचि विकसित करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें