राजकीय इंटर काॅलेज इन्हौना में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में शामिल छात्राएं। स्रोत: विद्यालय प्र
अमेठी सिटी। राजकीय इंटर कॉलेज इन्हौंना में शनिवार को भाषण, निबंध और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
भाषण प्रतियोगिता में मो. सरीम ने प्रथम, इकरा ने द्वितीय और शब्बो ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतिभागियों ने समसामयिक और सामाजिक विषयों पर अपने विचार रखे। निबंध प्रतियोगिता में इकरा प्रथम, सहर बानो द्वितीय तथा सहनूर बानो तृतीय स्थान पर रहीं। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सहरबानो ने पहला, सहनूर बानो ने दूसरा और अंकिता विश्वकर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
प्रधानाचार्य अजय शुक्ल ने विजेताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से नियमित रूप से शैक्षिक एवं सहशैक्षिक गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में शिक्षक आलोक शुक्ल सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।