फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: धर्मांतरण प्रकरण में संपर्कों की पड़ताल शुरू

Thu, 26 Nov 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। सिंदुरवा गांव में कथित धर्मांतरण प्रकरण की जांच अब संपर्कों के विस्तार पर केंद्रित हो गई है। पुलिस यह पता लगा रही है कि बाहरी लोगों ने गांव में कब और कैसे आना-जाना शुरू किया। शुरुआती परिचय किन लोगों से हुआ और फिर परिवारों तक पहुंचने का सिलसिला कैसे बढ़ा, इसकी कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। साथ ही अलग-अलग स्थानों पर हुई मुलाकातों के उद्देश्य और उनमें शामिल लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस स्थानीय लोगों की भूमिका भी खंगाल रही है। यह जानने का प्रयास है कि बाहरी लोगों का परिचय गांव में किसने कराया और परिवारों तक उनकी पहुंच कैसे बनी। परिवारों से बातचीत में पहली मुलाकात, बातचीत के विषय और किसी तरह की सहायता का भरोसा दिए जाने जैसे पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है। जिन परिवारों ने दबाव, धोखे या प्रलोभन के आरोप लगाए हैं, उनके बयानों से इन दावों की पुष्टि की जाएगी।

जांच का अहम हिस्सा डिजिटल साक्ष्य भी हैं। मोबाइल संदेश, कॉल विवरण, तस्वीरों और अन्य उपलब्ध सामग्री के जरिये संपर्क का समय और बातचीत का संदर्भ समझने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस इनका मिलान संबंधित लोगों के बयानों और अन्य साक्ष्यों से करेगी। पुलिस का मानना है कि केवल फोन पर बातचीत या किसी से परिचय होना अपने आप में अपराध का प्रमाण नहीं है। संबंधित लोगों की भूमिका साक्ष्यों के आधार पर ही तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें