फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: रुक-रुककर हुई बारिश से मौसम में घुली ठंडक

Fri, 25 Sep 2026 02:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। कई दिनों बाद हुई बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। बुधवार रात से बृहस्पतिवार दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। इससे सड़कों पर कीचड़ और गड्ढों में पानी भर गया। राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। बाजारों में भी सामान्य दिनों की अपेक्षा कम भीड़ रही।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह से बादल छाए रहे। करीब 10:30 बजे रिमझिम बारिश शुरू हुई। कुछ देर बाद तेज बारिश हुई, फिर बूंदाबांदी का सिलसिला चलता रहा। विद्यालयों की छुट्टी के बाद बच्चे बारिश में भीगते हुए घर जाते दिखे। राहगीर कमलेश कुमार और राजदेव ने बताया कि कीचड़ व जलभराव से पैदल चलना मुश्किल रहा। फिसलन से वाहन चालकों को भी परेशानी हुई।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार अधिकतम तापमान 33.5 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें