फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 15.46 लाख से वार्ड नंबर चार में बनेगी इंटरलाॅकिंग सड़क व नाली

Mon, 04 Nov 2024 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज नगर पालिका परिषद क्षेत्र में निवास करने के बाद जलभराव व कच्चे मार्ग से आवागमन कर रहे वार्ड संख्या चार के लोगों की परेशानी जल्द ही दूर होगी। डूडा की ओर से तैयार इंटरलाॅकिंग मार्ग व नाली निर्माण का प्रस्ताव व अनुमानित आगणन को शासन की मंजूरी मिल गई है। मंजूरी के साथ ही पहली किस्त भी जारी हो चुकी है। करीब 15.46 लाख रुपये से इंटरलॉकिंग सड़क व नाली का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन




एक जुलाई 2010 को अमेठी जिला बनने के बाद 27 फरवरी 2015 को गौरीगंज को नगर पालिका परिषद का दर्जा मिला था। शहरी क्षेत्र में शामिल गांवों को 25 वार्ड में विभाजित किया गया था, लेकिन नगरीय क्षेत्र के कई स्थानों पर लोगों को मार्ग व जलभराव की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने इसकी कई बार शिकायत की। समस्याओं को देखते हुए डूडा की ओर से वार्डवार विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री मलिन बस्ती योजना के तहत प्रस्ताव भेजा गया था।


डूडा की ओर से वार्ड संख्या चार में दिलीप गुप्ता के मकान से हरिजन बस्ती तक इंटरलॉकिंग सड़क व नाली निर्माण के लिए 6.88 लाख रुपये व हरिजन बस्ती से हैदर अली के मकान तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण के लिए 8.58 लाख रुपये का अनुमानित आगणन व प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। शासन से प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए दिलीप गुप्ता के मकान से हरिजन बस्ती तक इंटरलॉकिंग सड़क व नाली निर्माण के लिए पहली किस्त के रूप में 3.440 लाख रुपये और हरिजन बस्ती से हैदर अली के मकान तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण के लिए 4.290 लाख रुपये भी जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन




जल्द होगा कार्यदायी संस्था का चयन
परियोजना निदेशक डूडा विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि शासन से प्रस्ताव मंजूर होने के बाद निविदा प्रकाशित करने की तैयारियां हैं। जल्द ही कार्यदायी संस्था का चयन कर प्रस्तावित कार्य पूरा करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें