फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: संस्थान और पुरातन छात्रों के बीच हुआ संवाद

Sat, 25 Mar 2023 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। मुंशीगंज स्थित राजर्षि रणंजय सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलाॅजी कॉलेज (आरआरएसआईएमटी) परिसर में शनिवार को वर्चुअल माध्यम से पुरातन छात्र समागम का आयोजन किया गया। संस्थान से अपनी पढ़ाई पूरी कर देश विदेश में नौकरी कर रहे पुरातन छात्र शामिल हुए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान निदेशक शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि संस्थान सतत अपने छात्रों के पेशेवर विकास की दिशा में प्रयास कर रहा है। आज संस्थान के पढ़े छात्र देश विदेश में अपनी सेवाएं देकर संस्थान, परिवार और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। पुरातन छात्रों ने अपना अनुभव साझा करते हुए औद्योगिक जगत की जरूरतों पर फोकस किया। छात्रों ने बताया की कॉलेज के दौरान पढ़ाई और सिखाई गई हर एक स्किल कंपनी में काम आती है। हमें कॉलेज की पढ़ाई के समय बहुत ईमानदारी के साथ कॉलेज लक्ष्य पूरे करने चाहिए।
पुरातन छात्रा प्रिया सिंह ने संस्थान के अनुशासन और चरित्र निर्माण के प्रति सजगता हेतु संस्थान को धन्यवाद दिया। संजीव सिंह ने कहा यदि कॉलेज न होता तो हम शायद अपनी डिग्री पूरी न कर पाते। आनंद ने कहा कि आज मैं इतनी अच्छी जॉब सिर्फ कॉलेज कि अच्छी पढ़ाई के कारण पा सका। पुरातन छात्र राघवेंद्र ने अपनी सफलता का श्रेय अपने अध्यापकों को दिया। छात्रा दीक्षा सिंह ने पुरानी यादों का जिक्र करते हुए बड़े भावुक अंदाज में संस्थान में छात्रा के रूप में बिताए गए पल को याद करते हुए अपने कार्य अनुभव को भी साझा किया। छात्र किशन श्रीवास्तव ने कहा यदि ग्रामीण क्षेत्र में यदि कॉलेज यहां न होता तो हमारे जैसे बहुत से गांव में रहने वाले छात्र पढ़ नहीं पाते। कार्यक्रम को संस्थान की कीर्ति जैन, डॉ. चंदारानी, आशीष त्रिपाठी, बबिता सिंह व भूपेश आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें