फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 266 शिक्षकों का अंतर जनपदीय तबादला

Mon, 26 Jun 2023 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
482 शिक्षकों ने किया था गैर जिले में ट्रांसफर के लिए आवेदन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गौरीगंज (अमेठी)। अंतर जनपदीय तबादले के लिए हुए आवेदनों के सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सोमवार की शाम 266 शिक्षकों के स्थानांतरण की सूची जारी की गई है। सचिव की ओर से जारी स्थानांतरण सूची से 216 शिक्षक निराश हुए हैं।
जिले में संचालित 1571 परिषदीय स्कूल में गैर जिले के 482 शिक्षकों ने स्थानांतरण के लिए आवेदन किया था। आवेदनों की जांच के दौरान मिली कमियां दूर करने का भी मौका मिला। जांच में पाया गया कि पांच शिक्षकों ने तबादले के लिए गंभीर बीमारी से ग्रसित होने का फर्जी प्रमाण पत्र तक लगा दिया। हालांकि, जांच में मामला पकड़ा गया तो नोटिस मिलने के साथ विभागीय कार्रवाई शुरू हो गई। आवेदन की जांच के बाद निरस्त करने का अधिकार नहीं होने से बेसिक शिक्षा विभाग ने सभी आवेदनों पर अपनी रिपोर्ट व निर्धारित वरीयता क्रय पूरी करने की बात कहते हुए सभी आवेदन ऑनलाइन सचिव कार्यालय को अग्रसारित कर दिया है। सचिव ने दोबारा शिक्षकों के आवेदनों की जांच कर कैंसर रोगी, हृदय रोगी, गुर्दा रोगी, यकृत प्रत्यारोपण, घुटने व कूल्हे में बदलाव, प्रोस्टेट सर्जरी, कार्निया प्रत्यारोपण व विभिन्न गंभीर बीमारियों से ग्रसित शिक्षकों को वरीयता देते हुए सोमवार को स्थानांतरण सूची जारी कर दी। सूची में आवेदन करने वाले 266 शिक्षकों की मुराद पूरी हो गई। कितने शिक्षक जिले को मिले यह आकंड़ा अभी सार्वजनिक नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए संगीता सिंह ने बताया कि सचिव की ओर से शिक्षकों के गैर जिले में ट्रांसफर होने की सूची सार्वजनिक की गई है। सूची कार्यालय को मिल चुकी है। जल्द ही सचिव के निर्देशानुसार रिलीविंग समेत अन्य कार्रवाई पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें