फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: तेज धूप के साथ बढ़ी उमस ने किया बेहाल

Wed, 07 Oct 2026 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज के टिकरिया में धूप से बचाव के लिए सिर ढक कर जाती छात्राएं। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। बारिश के बाद मंगलवार को मौसम साफ रहा। सुबह से तेज धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वातावरण में नमी रहने से उमस का असर बना रहा। दिन चढ़ने के साथ गर्मी बढ़ी और बाहर निकलने वाले लोगों को परेशानी हुई। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


गौरीगंज-अमेठी मार्ग से गुजर रहे शिव मोहन ने बताया कि सुबह से ही धूप तेज थी। उमस के कारण थोड़ी देर बाहर रहने पर पसीना आने लगा। बाजार में खरीदारी के लिए पहुंचे व्यापारी हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि दुकानों के अंदर भी गर्मी महसूस हो रही है।
स्थानीय निवासी विनोद कुमार ने कहा कि शाम तक उमस बनी रहने से गर्मी से राहत नहीं मिली। राहगीर राजेश वर्मा ने बताया कि बारिश के बाद मौसम ठंडा होने की उम्मीद थी, लेकिन धूप निकलने के बाद फिर गर्मी बढ़ गई।
विज्ञापन



दिन में तापमान बढ़ने के साथ बाजार और सड़कों पर गर्मी का असर रहा। जरूरी काम से घरों से निकले लोगों को धूप के बीच आवागमन करना पड़ा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि अगले 24 घंटे में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है।
विज्ञापन

कुछ स्थानों पर तेज हवा के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इससे तापमान में मामूली बदलाव संभव है। नमी रहने पर उमस का असर बना रह सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें