फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ब्लैक स्पाॅट के पास दोनों ओर लगाएं चेतावनी बोर्ड

Fri, 14 Jun 2024 03:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। चिह्नित ब्लैक स्पाॅट पर सड़क दुर्घटनाओं को जीरो रखने के लिए हाईवे के दोनों ओर चेतावनी बोर्ड लगाए जाएंगे। साइनेज बोर्ड, रबर स्ट्रिप, स्पीड ब्रेकर और लाइट आदि लगवाए जाएंगे। डीएम निशा अनंत ने अधिकारियों को निर्देश भी दे दिए हैं। यातायात नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। एआरटीओ व पुलिस यातायात नियमों के संबंध में लोगों को जागरूक करने के साथ उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई भी करेंगे।
विज्ञापन

इसके लिए डीआईओएस व बीएसए स्कूलों में सड़क सुरक्षा नियमों का प्रचार प्रसार कराएंगे। डीएम निशा अनंत ने कलेक्ट्रेट में बैठक कर बृहस्पतिवार को ऐसे निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा कि किसी भी दशा में सड़क के किनारे ट्रक आदि बड़े वाहन न खड़े हों। लोगों से अपील करते हुए कहा कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य लगाएं, ट्रिपलिंग न करें, वाहन तेज गति से ना चलाएं, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें। इस दौरान डीएम अर्पित गुप्ता, एएसपी हरेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता लोनिवि शैलेंद्र कुमार, एआरटीओ सर्वेश सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें