अमेठी सिटी। एसपी अनूप सिंह ने बृहस्पतिवार रात पुलिस कर्मियों की तैनाती में बड़ा फेरबदल किया है। एसपी ने बृजेश सिंह को अमेठी का नया कोतवाल बनाया है। यहां तैनात इंस्पेक्टर अमर सिंह लंबे अवकाश पर चले गए हैं। इसके अलावा 15 दरोगा व 56 सिपाहियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं।
एसपी ने उपनिरीक्षक राम करन प्रसाद को रामगंज, सूर्यनारायण चतुर्वेदी व वीरेंद्र राय को पीपरपुर थाने में तैनाती दी गई है। मोहनलाल को मुंशीगंज, जितेंद्र कुमार आर्यन को मोहनगंज, सुरेश कुमार को फुरसतगंज, विजय कुमार सिंह को इन्हौना, राजेश कुमार तिवारी को शिवरतनगंज और सुरेश यादव को गौरीगंज थाने की जिम्मेदारी दी गई है। नसीम अशरफ को मुसाफिरखाना, राकेश कुमार सिंह को अमेठी, बृजेश कुमार यादव को संग्रामपुर व सलीम जावेद को जायस थाने में तैनाती दी है।
दिवाकर को कादूनाला चौकी प्रभारी बनाया है। अवध नारायण को शिवरतनगंज थाने में तैनात किया गया है। पीपरपुर थाने में थाने श्याम चंद्र यादव को जामो, हसीन हैदर रिजवी को पुलिस लाइन भेजा है। मोहनगंज थाने में कार्यरत रामहिंद सिंह को पुलिस लाइन भेजते हुए चुनाव सेल में तैनात जगदीश कुमार को मॉनीटरिंग सेल की जिम्मेदारी दी है। एसपी ने सभी को तत्काल अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने को कहा है।