अमेठी। मिशन प्रेरणा की हकीकत परखने के लिए एडी बेसिक अयोध्या मंडल मनोज कुमार गिरि बुधवार अपरान्ह अचानक बीआरसी केंद्र पहुंच गए। वहीं से उन्होंने कई शिक्षकों को फोन कर प्रेरणा मिशन से संबंधित सवाल-जवाब किए। यहां से निकलने के बाद एडी बेसिक ने आवासीय कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का भी निरीक्षण किया।