फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर क्षेत्र में की पैदल गश्त

Mon, 18 Mar 2024 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गश्त करते डीएम और एसपी
विज्ञापन
अमेठी सिटी। लोकसभा चुनाव और त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए रविवार को डीएम निशा अनंत व एसपी अनूप कुमार सिंह ने कई क्षेत्रों का भ्रमण कर फ्लैग मार्च किया। पोलिंग स्टेशन का भी निरीक्षण किया। अफसरों ने मातहत अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएम व एसपी ने पुलिस व सीआरपीएफ के साथ जगदीशपुर कस्बे में बाजार, भीड़-भाड़ व संवेदनशील स्थानों पर फ्लैग मार्च कर लोगों को शांति, सुरक्षित माहौल में लोकसभा चुनाव संपन्न कराने और आगामी त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने का संदेश दिया। लोगों से अपील की गई कि वह अफवाहों पर बिलकुल ध्यान न दें। अफवाहों पर विराम लगाएं।
इसके अलावा दोनों अफसरों ने जगदीशपुर स्थित एएच इंटर कॉलेज में बने मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। वहां बिजली, पानी, रैंप, सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम मुसाफिरखाना अभिनव कनौजिया, सीओ मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। इसके अलावा जिले के अन्य क्षेत्रों में भी जिम्मेदार अफसरों ने भ्रमण किया और चुनावी तैयारियों की स्थिति जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें