फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बोरिंग के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरा मासूम, मौत

Sun, 20 Aug 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
बोरिंग के लिए खोदा गया गड्ढा, जिसमें गिरकर मासूम की मौत हो गई।
विज्ञापन
बाजारशुकुल (अमेठी)। जल जीवन मिशन के तहत बोरिंग के लिए खोदा गया गड्ढा शनिवार को एक परिवार की खुशी पर भारी पड़ गया। खेलते समय तीन साल का मासूम गड्ढे में गिर गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है। वहीं, प्रशासन ने मामले की जांच का निर्णय लिया है। बाजारशुकुल थाने के पूरे गुजरन मजरे खेममऊ गांव में जल जीवन मिशन के तहत बोरिंग कराई जानी है। इसके लिए शारुख के मकान के बगल में एक गड्ढा खोदा गया था। शनिवार शाम को शारुख का तीन वर्षीय पुत्र सेहरान घर के सामने खेल रहा था। खेलते-खेलते सेहरान अचानक गड्ढे में गिर गया। किसी तरह बच्चे को गड्ढे से निकाला गया।
विज्ञापन

परिजन व ग्रामीण उसे लेकर जगदीशपुर स्थित निजी अस्पताल पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सेहरान का शव लेकर परिजन घर पहुंचे तो हर किसी की आंखें नम हो गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है।
गड्ढा खुला छोड़ने से हुई घटना
ग्रामीण दिलशाद, जाबिर व अब्दुल का कहना है कि गड्ढे को खुला छोड़ने से यह घटना हुई है। ग्राम प्रधान सरयू पाल का कहना है कि जल जीवन मिशन के तहत तीन दिन पहले गड्ढा खोदा गया था। इसमें एक बच्चे की मौत हो गई है।
विज्ञापन

एसओ अवनीश कुमार ने बताया कि मासूम के मौत की सूचना मिली है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


मामला संज्ञान में नहीं : एक्सईएन
जल निगम के एक्सईन बीपी सिंह का कहना है कि जल जीवन मिशन के तहत गांवों में काम चल रहा है। बाजारशुकुल के पूरे गुजरन मजरे खेममऊ गांव में बोरिंग के लिए खोदे गए गड्ढे को बंद नहीं करने तथा उसमें गिर कर मासूम के मौत होने की जानकारी नहीं है। पूरे प्रकरण की संबंधित क्षेत्र के जेई से जांच कराई जाएगी। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। जिसके बाद नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


गड्ढे में गिरकर मासूम की मौत की खबर मिली है। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - राकेश कुमार मिश्र, डीएम अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें