फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: घायल श्रमिक की मौत, शव रख किया प्रदर्शन

Thu, 28 Sep 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
श्रमिक की मौत के बाद सड़क जाम कर प्रदर्शन करते ग्रामीण
विज्ञापन
अमेठी। विद्युत उपकेंद्र पीठीपुर पर कार्यरत लाइनमैन के साथ फाल्ट सही करने गया श्रमिक 22 सितंबर को झुलस गया था। बृहस्पतिवार को घायल श्रमिक की उपचार के दौरान मौत हो गई। नाराज परिजनों ने अमेठी-ककवा मार्ग जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। गोसाईगंज बाजार में प्रदर्शन के दौरान परिजनों को समझाने में अफसरों के पसीने छूट गए। एसडीएम के आश्वासन पर परिजन शांत हुए। इसके बाद आवागमन बहाल हो सका।
विज्ञापन


अमेठी कोतवाली के सराय हीरमती निवासी अजीत 22 सितंबर को पीठीपुर उपकेंद्र पर कार्यरत एक कर्मी के साथ कोरारी गांव के पास विद्युत फाल्ट सही करने गए थे। शटडाउन लेकर फाल्ट सही कर रहा था, तभी अचानक आपूर्ति चालू गई और वह करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया।

पत्नी निशा ने लाइनमैन व एसएसओ के खिलाफ केस दर्ज कराया था। घायल अजीत की लखनऊ के ट्राॅमा सेंटर में बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। शव गांव पहुंचा तो आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने अमेठी-ककवा मार्ग पर गोसाईगंज बाजार में शव को रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन


एसएचओ अरुण द्विवेदी से परिजनों ने आर्थिक सहायता दिलाने की मांग रखी। एसएचओ ने मामले की सूचना एसडीएम प्रीति तिवारी व सीओ लल्लन सिंह को दी। अफसरों के आश्वासन पर परिजन व ग्रामीण शांत हुए।
एसडीएम प्रीति तिवारी ने बताया कि परिजन आर्थिक सहायता दिलाने के साथ ही भरण -पोषण के लिए नौकरी की मांग कर रहे थे। परिजनों को नियमानुसार जल्द सरकार की ओर से संचालित योजना का लाभ दिलाने के साथ अनुमन्य आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें