फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: लोगों को दी पेंशन योजना की जानकारी

Sun, 05 Apr 2026 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अमर उजाला और पीएफआरडीए के संयुक्त सहयोग से चल रही यात्रा में शामिल लोग।
विज्ञापन
अमेठी। अमर उजाला और पेंशन फंड विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) के संयुक्त सहयोग से चल रही एनपीएस पेंशन यात्रा शनिवार को जिले में पहुंची। वैन ने जगदीशपुर, गौरीगंज और अमेठी शहर में लोगों को पेंशन योजना की जानकारी दी।
विज्ञापन



जगदीशपुर स्थित सीएचसी में वैन पहुंचते ही ग्रामीणों, किसानों, व्यापारियों और ई रिक्शा चालकों की भीड़ जुट गई। ऑडियो विजुअल माध्यम से दी जा रही जानकारी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी। पीएफआरडीए के रिसोर्स पर्सन ने स्मार्ट टीवी के जरिये एनपीएस कैलकुलेटर समझाया, जिससे लोगों को भविष्य में मिलने वाली संभावित पेंशन का अंदाजा हुआ।


दोपहर में वैन गौरीगंज पहुंची, जहां पंचायत भवन के पास भी लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। महिलाओं, युवाओं और छोटे कारोबारियों ने योजना के लाभ समझे। यहां क्विज प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें सही जवाब देने वालों को उपहार दिए गए।
विज्ञापन



अंतिम पड़ाव में अमेठी बस स्टैंड के पास रामलीला मैदान में वैन पहुंची। यहां लोगों, किसानों और युवाओं ने पेंशन योजना के बारे में जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि नियमित छोटी बचत से बुजुर्ग अवस्था में सुरक्षित आय सुनिश्चित की जा सकती है।
यह वैन 18 दिन के अभियान के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों में भ्रमण कर रही है। मौके पर ही एनपीएस खाता खोलने की सुविधा भी दी जा रही है, जिससे लोगों में योजना के प्रति रुचि बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें