फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कौहार में उद्यमियों को जमीन इसी माह

Thu, 06 Apr 2023 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। जिला मुख्यालय के पास स्थित औद्योगिक क्षेत्र कौहार के दिन बहुरने वाले हैं। यूपीसीडी अप्रैल माह के अंत तक व्यवसायिक भूखंड़ों की योजना का शुभारंभ करने की तैयारी में है। इसके बाद यहां कारखानों की आवाजें गूंजेंगी और लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन

मुसाफिरखाना-गौरीगंज मार्ग जिला मुख्यालय से करीब छह किमी दूर स्थित कौहार में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना 80 के दशक में तब हुई थी जब राजीव गांधी अमेठी के सांसद व देश के प्रधानमंत्री हुआ करते थे। इंडस्ट्रियल टाउनशिप कौहार के लिए यूपीसीडा ने 224.31 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया था। 146.56 एकड़ में कुल 128 भूखंड काटे गए थे। 118.85 एकड़ क्षेत्रफल के 11 भूखंडों को आवंटित किया गया था। 27.71 एकड़ के 118 भूखंड शेष बचे हैं। औद्योगिक क्षेत्र की 65.57 एकड़ जमीन पहले सम्राट बाईसकिल्स लिमिटेड और राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट के नाम है। इसी तरह 50 एकड़ में सैनिक स्कूल खुला है।

24 घंटे बिजली आपूर्ति की जाएगी सुनिश्चित
यूपीसीडा मंडल अयोध्या के प्रबंधक केएन श्रीवास्तव ने बताया कि अप्रैल के अंत तक फेज-1 में 8.98 एकड़ में 19 प्लाट और फेज-टू में 20.24 एकड़ में विभिन्न साइज के 98 प्लाट को पोर्टल पर आवेदन करने वाले उद्यमियों को ई-ऑक्सन के जरिए एलॉट किया जाएगा। बिजली आपूर्ति ग्रामीण फीडर से की जा रही है। जल्द औद्योगिक क्षेत्र में उपकेंद्र स्थापित कर सभी उद्यमियों को 24 घंटे आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन


2014 से चर्चा में है औद्योगिक क्षेत्र
90 के दशक से वीरान पड़ा कौहार औद्योगिक क्षेत्र वर्ष 2014 में तब चर्चा में आया जब स्मृति ने राहुल गांधी पर यहां बंद पड़ी सम्राट बाइसकिल की जमीन कब्जाने का आरोप लगाया। स्मृति अभी भी यह आरोप गाहे बगाहे लगाती रहती हैं। कौहार इसलिए भी चर्चित है कि यहां प्रधानमंत्री बनने से पहले अटल बिहारी वाजपेई की जनसभा प्रस्तावित थी लेकिन मौसम बेहद खराब होने से नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें