फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सबसे तेज दौड़े इंद्रजीत और फुल्लनपाल

Sun, 05 Oct 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अमेठी में नमो मैराथन में दौड़ लगाते प्रतिभागी।-संवाद
विज्ञापन
अमेठी। पूर्व प्राविधिक शिक्षा मंत्री व अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी डॉ. अमीता सिंह के जन्मदिन के अवसर पर शनिवार को राजर्षि रणंजय सिंह जनकल्याण समिति की और से 21 किलोमीटर की नमो मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। सुबह छह बजे भूपति भवन रामनगर से डीएम संजय चौहान, सीडीओ सूरज पटेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजय सिंह व पूर्व मंत्री डॉ. अमीता सिंह ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन




मैराथन दौड़ में महिला वर्ग से 62 व पुरुष वर्ग से 216 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। पुरुष वर्ग से इंद्रजीत प्रथम, प्रदीप कुमार शर्मा दूसरे, अमरदीप पाल तीसरे, संदीप पाल चतुर्थ, हरिओम तिवारी पंचम, विपिन पाल छठे, सचिन कुमार सातवें स्थान पर रहे। महिला वर्ग में फुल्लनपाल प्रथम, कोमल साहू द्वितीय, अन्नूपाल तृतीय, श्रेया चतुर्थ, प्राची वर्मा पांचवें, सिमरन छठे व प्रिया शुक्ला सातवें स्थान पर रहीं। प्रथम स्थान के विजेता को 51 हजार, दूसरे को 31, तीसरे को 21 हजार, चौथे को 11 व पांचवें, छठे और सातवें स्थान के लिए पांच-पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया।


पूर्व मंत्री डॉ. अमीता सिंह ने कहा कि एक खिलाड़ी जीवनभर खिलाड़ी रहता है। अमेठी में खेल का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने के लिए जमीन मिल गई है। जल्द यहां स्पोर्ट्स ट्रेनिंग शुरू की जाएगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजय सिंह ने कहा कि नमो मैराथन प्रतियोगिता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेल के प्रति सोच से प्रेरणा लेकर शुरू की गई है। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को ट्राॅफी और नकद पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश द्विवेदी, सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह, एसडीएम आशीष सिंह, सीओ मनोज मिश्र, अखंड प्रताप सिंह, दीपक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें