फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दो राजकीय इंटर कॉलेजों में बनेंगे इनडोर मिनी स्टेडियम

Wed, 16 Apr 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले के दो प्रमुख राजकीय इंटर कॉलेजों में अब विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेल का भी बेहतर मंच मिलने जा रहा है। जीआईसी टीकरमाफी और जीजीआईसी सोनारीकला में इनडोर मिनी स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन



जिले के 37 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में पंजीकृत लगभग 52 हजार विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और खेल प्रशिक्षण देने के लिए यह प्रयास किया जा रहा है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों को अब प्रतिदिन खेल अभ्यास करा प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कराने की योजना बनाई है। इस योजना के अंतर्गत जिले के दो कॉलेजों में प्रति कॉलेज 4.92 करोड़ रुपये की लागत से इनडोर स्टेडियम बनाया जाएगा। इसके लिए शासन ने मंजूरी दे दी है और प्रत्येक कॉलेज को पहली किस्त के रूप में 2.16 करोड़ रुपये जारी भी कर दिए हैं। निर्माण कार्य उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद के माध्यम से कराया जाएगा, जो जल्द ही कार्य शुरू करेगी।


दोनों कॉलेज में चिह्नित भूमि पर इनडोर मिनी स्टेडियम 1838 वर्ग मीटर भूमि पर बनेगा। इसमें मल्टीपरपज हॉल, टॉयलेट ब्लॉक, चेंजिंग रूम और एक अतिरिक्त हॉल शामिल होगा। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद छात्रों को बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बॉस्केटबॉल, वॉलीबॉल, शूटिंग, जूडो-कराटे, ताइक्वांडो, जिम्नास्टिक, हैंडबॉल, कबड्डी, बॉक्सिंग, एक्रोबेट, हैंडबॉल, नेटबॉल और वेटलिफ्टिंग सहित 17 खेलों की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन



निखरेगी खेल प्रतिभा
इनडोर मिनी स्टेडियम के लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है। कार्यदायी संस्था को पहली किस्त मिल चुकी है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। विद्यार्थियों में छिपी खेल प्रतिभा को निखारने और उन्हें एक मंच देने के लिए यह एक सराहनीय कदम है।
विज्ञापन

– डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें