फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: वास्तविक इतिहास से ही होगा भारत का उदय

विज्ञापन
विश्वविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय संगोष्ठी में विचार रखते वक्ता। - फोटो : विश्वविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय संगोष्ठी में विचार रखते वक्ता।
विज्ञापन
अमेठी। बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय कैंपस टीकरमाफी में बुधवार को अमेठी में 1857 का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी और चित्र प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय और उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के राज्य अभिलेखागार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। संगोष्ठी में देशभर से आए शोधकर्ताओं और इतिहासकारों ने सहभागिता की।
विज्ञापन


विशिष्ट वक्ता अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना के राष्ट्रीय सह संगठन सचिव संजय कुमार ने कहा कि भारत का उदय तभी संभव है जब स्थानीय ऐतिहासिक स्रोतों का वैज्ञानिक अध्ययन कर वास्तविक इतिहास सामने लाया जाए। मुख्य वक्ता डॉ. सुशील कुमार पांडेय ने कहा कि 1857 में सुल्तानपुर और अमेठी ने 17 माह तक अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती दी। कहा कि भारतीय इतिहास को समझने के लिए भारतीय ज्ञान परंपरा और स्थानीय स्रोतों के अध्ययन की आवश्यकता है। मुख्य वक्ता और लेखक राकेश पांडेय, ने बताया कि किस तरह सुल्तानपुर और अमेठी में स्वतंत्रता सेनानियों ने योजनाबद्ध तरीके से अंग्रेजी सत्ता का विरोध किया। संगोष्ठी में 180 प्रतिभागियों ने विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर शोध पत्र प्रस्तुत किए। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि राहुल सिंह और प्रभाकर शुक्ला के साथ उत्तर प्रदेश अभिलेखागार से उपनिदेशक अमिताभ पांडेय, शिवकुमार यादव, अमेठी केंद्र के निदेशक डॉ. संदीप नायक, डॉ. रविंद्र कटियार, डॉ. मुरली, डॉ. पात्रा, डॉ. योगधर पांडेय, डॉ. आदित्य खंपरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें