फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ब्राइडल लहंगा और स्लिम फिट सूट की बढ़ी मांग

Sat, 21 Feb 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 कपड़ों की खरीदारी करती महिला।
विज्ञापन
अमेठी सिटी। सहालग के लिए सजे बाजारों में दुल्हन के लिए ब्राइडल लहंगा के साथ ही विदाई की साड़ी में शिफान, जार्जेट और नेट को पसंद किया जा रहा है। दूल्हों के लिए भी बाजार पूरी तरह तैयार है। रेडीमेड के साथ ही सिलाई कराने के लिए आकर्षक दामों में सूट के कपड़ों की रेंज मौजूद है। स्लिम फिट शूट के साथ शेरवानी की जमकर बिक्री हो रही है। इसके साथ ही वैवाहिक रस्मों के लिए जरूरी सिंघोरा, लावा परछी, डाल डालव और सूप की भी खूब बिक्री हो रही है।
विज्ञापन


कपड़ा विक्रेता मेराज राईन बताते हैं कि सहालग शुरू होते ही बाजार में तेजी आई है। साड़ी, लहंगा, शाल, चुनरी, शूट, पैंट-शर्ट, रजाई, गद्दा, चद्दर की बिक्री जोरों पर है। शादी में लहंगा की मांग अधिक है। इसकी कई रेंज आ चुकी है। एंब्रायडरी ब्राइडल लहंगा 1000 से 3000 रुपये तक, इंडियन डिजायन हैवी एंब्राइडरी 11 से 16 हजार तक, ब्राइडल डिजाइनर लहंगा 7500 से 10 हजार रुपये में उपलब्ध है। व्यापारी धर्मेंद्र अग्रवाल, राजू पांडेय ने बताया कि दुल्हन की विदाई की साड़ी में हल्के रेशम, इकत पैटर्न, नरम पेस्टल, स्टेटमेंट ब्लाउज को अधिक पसंद किया जा रहा है। इनकी कीमत 3000 से लेकर 16000 रुपये तक है। चुनरी और शाल भी बाजार में 1500 से लेकर 12000 रुपये तक उपलब्ध है। व्यापारी अखिलेश शुक्ल बताते हैं कि दूल्हे के लिए शूट, पैंट शर्ट, शेरवानी की खरीद हो रही है। सूट में स्लिम फिट को अधिक पसंद किया जा रहा है। शूट 4000 से 18000 रुपये तक उपलब्ध है। शेरवानी भी 4000 से लेकर 24000 रुपये तक है।

1500 रुपये से शुरू खिचड़ी थाल का सेट

खिचड़ी रस्म पर दूल्हे और बरातियों को देने के लिए सात, 11, 15, 17 और 21 के सेट में थाली 1500 से लेकर 3600 रुपये तक के सेट में है। दुकानदार विधान मोदनवाल ने बताया कि ग्राहक 11 थाली का सेट अधिक खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें