फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: लोकसभा चुनाव के लिए बढ़ाएं चौकसी

Fri, 05 Apr 2024 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
निरीक्षण करते अपर महानिदेशक पुलिस व पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
अमेठी सिटी। लोकसभा चुनाव को लेकर सतत निगरानी की जाय। आचार संहिता का हर स्तर पर अनुपालन कराया जाय। हिस्ट्रीशीटर की निगरानी की जाय। वरिष्ठ अधिकारी स्वयं एक-एक बिंदु पर नजर रखें।यह निर्देश अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन अमरेंद्र कुमार सेंगर ने एसपी कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक में दिए। कहा कि लोकसभा चुनाव- 2024 को सकुशल सम्पन्न कराना सभी की जिम्मेदारी है। आदर्श आचार संहिता एवं चुनाव आयोग की गाइड लाइन का कड़ाई के साथ अनुपालन कराएं। बैठक में जानकारी दी गई जिले में स्थानीय पुलिस व पैरा मिलेट्री फोर्स के अतिरिक्त अन्य जिलों से 357 निरीक्षक व उपनिरीक्षक, 2895 आरक्षी व 2101 होमगार्ड को लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

बैठक में डीएम निशा अनंत, एसपी अनूप कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। बाद में एडीजी ने एसजेएस पब्लिक स्कूल गौरीगंज, श्रीमती कमला राम उदित पीजी काॅलेज कनक सिंहपुर थाना मुंशीगंज में सुरक्षा कर्मियों के ठहराव को लेकर मूलभूत सुविधाओं जैसे-पर्याप्त कमरें, पेयजल, शौचालय एवं बिजली आदि व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें