जगदीशपुर (अमेठी)। कठौरा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र सभागार में बुधवार को दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम दिन डॉ. अशोक कुमार सिंह ने किसानों को मूंगफली उत्पादन तकनीक एवं मूल्य संवर्धन की जानकारी दी। डॉ. रेनू सिंह ने प्रशिक्षण में आए हुए प्रतिभागियों को मूंगफली की खेती कर आय बढ़ाने की सलाह दी। प्रशिक्षण के बाद प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। (संवाद)