फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: आरजीआईपीटी में तीन छात्रावासों का लोकार्पण

Mon, 07 Sep 2026 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान में आयोजित क्रार्यक्रम के दौरान लाभार्थी को चेक प्र
विज्ञापन
जायस। राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान (आरजीआईपीटी) में विद्यार्थियों को बेहतर आवासीय सुविधा देने की दिशा में रविवार को बड़ी सौगात मिली। परिसर में 956 विद्यार्थियों की क्षमता वाले तीन नवनिर्मित छात्रावास शुरू किए गए। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सुभाष चंद्र बोस, होमी भाभा और विद्यासागर छात्रावासों का लोकार्पण किया।
विज्ञापन



आरजीआईपीटी पहुंचने पर उपमुख्यमंत्री ने संस्थान के निदेशक आचार्य हरीश हिरानी, जिलाधिकारी संजय चौहान, पुलिस अधीक्षक सरवणन टी समेत अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में तीनों छात्रावासों की उद्घाटन पट्टिकाओं का अनावरण किया। उन्होंने छात्रावास भवनों का निरीक्षण कर विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। सुभाष चंद्र बोस छात्रावास में 304, विद्यासागर छात्रावास में 350 और होमी भाभा छात्रावास में 302 विद्यार्थियों के रहने की व्यवस्था है।


छात्रावासों में विद्यार्थियों की जरूरत के अनुसार आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। समारोह में संस्थान के निदेशक आचार्य हरीश हिरानी ने आरजीआईपीटी की शैक्षणिक उपलब्धियों, विद्यार्थी कल्याण की योजनाओं और आधारभूत ढांचे के विकास की जानकारी दी। उपमुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को शिक्षा, नवाचार और अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने देश की ऊर्जा जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक और स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों पर अनुसंधान बढ़ाने की आवश्यकता बताई।
विज्ञापन



आयातित कच्चे तेल पर निर्भरता कम करने में तकनीकी संस्थानों की भूमिका पर भी जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री आवास योजना के चयनित 17 लाभार्थियों को चेक वितरित किए गए। समारोह में सीडीओ पूजा साहू, राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, विधायक सुरेश पासी, शैलेंद्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश अग्रहरि, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला समेत संस्थान के अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें