अमेठी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बृहस्पतिवार को शहर स्थित कैंप कार्यालय पर जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल की अगुवाई में जिला एवं नगर कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान बैठकों में अनुपस्थित रहने एवं निष्क्रिय पदाधिकारियों को पद मुक्त करने की बात कही गई।
कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में संगठन के कार्यों की समीक्षा हुई। जिला युवा एवं जिला महिला प्रकोष्ठ और नगर की कार्यकारिणी विस्तार से चर्चा करते हुए व्यापारियों की परेशानी को निस्तारित करने की रणनीति बनाई गई। जिलाध्यक्ष ने कार्यकारिणी को जल्द से जल्द तैयार करने का निर्देश देते हुए कहा कि जो भी जिला, युवा व नगर कमेटी के पदाधिकारी लगातार दो बैठकों में नहीं आ रहे हैं या संगठन के प्रति निष्क्रियता दिखाते हैं, उन्हें उनके पद से मुक्त किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष ने संदीप मिश्र व शिवम प्रजापति को 10 अगस्त तक 15 बाजारों का दौरा करके संगठन को नई गति देने का कार्य की जिम्मेदारी दी। जिला महामंत्री सुशील जायसवाल ने सत्यनारायण कसौंधन को जिला सचिव पद पर मनोनीत किए जाने का प्रस्ताव रखा। इस मौके पर सवीन श्रीवास्तव, सत्यनारायण, राजेश तिवारी, अनूप कुमार, दिनेश शर्मा, एस श्रीवास्तव, संदीप कसौंधन आदि मौजूद रहे।