मुसाफिरखाना स्थित एएच इंटर कॉलेज में छात्राओं को जागरूक करती महिला पुलिसकर्मी।
अमेठी सिटी। मिशन शक्ति विशेष अभियान के तहत बुधवार को छात्राओं व महिलाओं को आत्मरक्षा के तरीके बताए गए। मुसाफिरखाना स्थित एएच इंटर कॉलेज के साथ बाजारशुकुल थाना क्षेत्र के पांडेयगंज गांव में बुधवार को पुलिस विभाग की ओर से जागरूकता अभियान संचालित हुआ।
कार्यक्रम में छात्राओं व महिलाओं को बताया गया कि किसी भी परेशानी पर वह हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098, 112, 181, 1076 आदि पर सूचना देकर मदद ले सकती हैं। कहा कि छात्राएं कभी भी किसी को अपना फोटो न दें। चाहे कितना भी कोई विश्वासी क्यों न हों। वित्तीय लेनदेन करते समय पासवर्ड या एटीएम का पिन किसी को न बताएं। एएसपी हरेंद्र प्रताप ने बताया कि कार्यक्रम के तहत महिलाओं व छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है।