फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: विवाद में युवक ने लोहे की रॉड से महिला को मार डाला

Sat, 09 Dec 2023 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
महिला की हत्या के बाद रोते बिलखते परिजन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फुरसतगंज (अमेठी)। थाना क्षेत्र के निगोहा ग्राम पंचायत के पूरे राजा पूर्वी गांव में विवाद के दौरान एक युवक ने महिला के सिर पर लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर मार डाला। बीते दो साल से उक्त युवक महिला के घर रह रहा है।
जिस वक्त वारदात को अंजाम दिया, घर में बच्चे मौजूद थे। बच्चों ने रोकने का प्रयास किया तो उसे भी मारने की धमकी दी। घटना के बाद से आरोपी फरार है, पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

निगोहा गांव के पूरे राजा पूर्वी गांव निवासी सुरेंद्र यादव फुरसतगंज कस्बे में एक किराने की दुकान पर काम करता है। उसके घर में गांव का हरिशचंद्र बीते दो साल से रहता है। शुक्रवार सुबह सुरेंद्र दुकान पर काम करने चला गया। सुबह करीब साढ़े दस बजे जब सुरेंद्र की पत्नी रिंकी (29) हरिशचंद्र को खाना देने गई तो किसी बात पर विवाद हो गया।
विवाद इतना बढ़ा कि हरिश्चंद्र ने बगल में रखी लोहे के राड से रिंकी के सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। देखते ही देखते रिंकी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सात साल की बेटी दीपाली ने रोते हुए बताया कि उसकी मां को हरिश्चंद्र ने उसके सामने लोहे की राड से मार रहे थे, जब रोकने का प्रयास किया तो कहा कि हट जा नहीं तुझे भी मार देंगे।
इस घटना के बाद से बच्ची गुमसुम है। पत्नी की मौत की सूचना के बाद पहुंचे पति ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एएसपी हरेंद्र कुमार, सीओ डॉ. अजय सिंह ने भी घटनास्थल का जायजा लिया है।

यह क्या हो गया
- हर किसी की जुबां पर बस एक ही सवाल था कि यह क्या हो गया। हरिशचंद्र बीते दो साल से सुरेंद्र के साथ रह रहा था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। ग्रामीणों का कहना है कि सब कुछ ठीक था। फिर ऐसा क्या हो गया। वहीं, कुछ लोग तत्कालिक विवाद बता रहे हैं। फिलहाल, पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

नम थी हर किसी की आंखें- रिंकी की मौत के बाद हर किसी की आंखें नम थी। ग्रामीणों का कहना है कि रिंकी काफी सुलझी महिला था। उसके तीन बेटियां हैं। बड़ी बेटी दीपाली है। इसके बाद रिया व सबसे छोटी माही है। पूरे दिन गांव में लोगों की आवाजाही लगी रही। हर कोई इस घटना को लेकर दुखी था।



पति के बोल, कोई विवाद नहीं था
सुरेंद्र का कहना है कि वह फुरसतगंज कस्बे में किराए की दुकान पर काम कर रहा था। शुक्रवार की सुबह वह दुकान पर था, तभी उसे सूचना मिली कि पत्नी को हरिश्चंद्र ने मार दिया है। उसका कहना है कि कोई विवाद भी नहीं था।
विज्ञापन





हो रही कार्रवाई
एसपी डॉ. इलामारन जी का कहना है कि हरिशचंद्र ने महिला की हत्या कर दी है। घटना की कोई वजह अभी पता नहीं चल सकी है। दो साल से वह सुरेंद्र के यहां ही रह रहा था। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें