फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: आज होगी इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षाएं

Sat, 20 Jul 2024 05:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। सीसीटीवी के निगरानी में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में शनिवार को इंप्रूवमेंट/कंपार्टमेंट परीक्षा कराई जाएगी। दो पालियों में होने वाली परीक्षा में 280 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। इसके लिए मॉनिटरिंग सेल गठित कर दिया गया है।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद एक विषय में फेल परीक्षार्थियों के लिए 20 जुलाई को इंप्रूवमेंट/ कंपार्टमेंट परीक्षा कराई जा रही है। पहली पाली में हाईस्कूल तो दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के सभी विषयों की परीक्षा होगी। शहर के जीजीआईसी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। पहली पाली में 163 व दूसरी पाली में 117 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

डीआईओएस ने मॉनिटरिंग सेल गठित करते हुए डॉ. संगीता शर्मा को केंद्र व्यवस्थापक नामित किया है। अनिल कुमार रबिया को वाह्य केंद्र व्यवस्थापक की जिम्मेदारी दी गई है। सेक्टर मजिस्ट्रेट बीईओ गौरीगंज अर्जुन भदौरिया को नामित किया गया है। पहली पाली में हाईस्कूल के सभी विषयों की परीक्षा सुबह आठ बजे से 11:15 बजे तक, जबकि दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के सभी विषयों की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी।
विज्ञापन


नकल विहीन होगी परीक्षा
डीआईओएस डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि जीजीआईसी में शनिवार को होने वाली इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सचिव के निर्देशानुसार नकल विहीन परीक्षा संपन्न करवाई जाएगी। परीक्षा की शुचिता प्रभावित होने पर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें