फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: लोकतंत्र में मतदान का अहम योगदान

Wed, 08 Nov 2023 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
सेमिनार में शपथ लेते छात्र छात्राएं
विज्ञापन
अमेठी। शहर स्थित आरआर पीजी कॉलेज परिसर में मंगलवार को राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से मतदाता जागरुकता विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया। इस मौके पर लोकतांत्रिक ढंग से राजनीति विज्ञान परिषद का गठन हुआ। कहा गया कि लोकतंत्र के लिए मतदान आवश्यक है।
विज्ञापन


संगोष्ठी में राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मनीषा सिंह ने कहा कि आज भारत में विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। प्राचार्य प्रो. पीके श्रीवास्तव ने कहा कि मतदान करते समय हमें किसी भी लालच में नहीं आना चाहिए। उन्होंने छात्र-छात्राओं को मतदान के लिए जागरूक किया।
डॉ धनन्जय सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में मत की कीमत अमूल्य है। आज हम मतदान द्वारा भ्रष्टाचार, अपराध एवं जातिवाद से मुक्त समाज बना सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन छात्रा तनु शर्मा ने किया। इस मौके पर प्रो आशा गुप्ता, अजीत कुमार उपाध्याय, आशीष कुमार शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



प्रद्युम्न अध्यक्ष व सुभाष बने सचिव
राजनीति विज्ञान परिषद का गठन सामान्य निर्वाचन द्वारा मुख्य अतिथि व मुख्य चुनाव अधिकारी समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ धनन्जय सिंह के दिशा निर्देशन में शुरू हुआ। जिसमें 182 छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया। मतदान के बाद परिणाम घोषित किया गया।
इस दौरान अध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार पांडेय, उपाध्यक्ष रेखा मौर्य, सचिव सुभाषचंद्र यादव, संयुक्त सचिव श्रद्धा मिश्रा एवं कोषाध्यक्ष पूजा अग्रहरि निर्वाचित हुई। प्राचार्य प्रोफेसर पी के श्रीवास्तव ने निर्वाचित सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें