फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: साढ़े चार लाख के अवैध पटाखे बरामद, एक गिरफ्तार

Fri, 10 Nov 2023 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। अवैध पटाखा की बिक्री को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत बृहस्पतिवार को संयुक्त टीम ने जगदीशपुर के पालपुर कस्बे में छापा मारकर एक मकान से भारी मात्रा में अवैध पटाखा बराबद किया। इसकी कीमत साढ़े चार लाख रुपए बताई जा रही है। मामले में कारोबारी को भी पुलिस ने गिरफ्तार लिया है।
विज्ञापन


दीपावली त्योहार को लेकर चेकिंग कर रही पुलिस टीम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने मकान में अवैध पटाखों का भारी मात्रा में भंडारण कर रखा है। पुलिस टीम ने जगदीशपुर कस्बे के पालपुर स्थित मो. अयूब के मकान पर छापा मारा।
छापे के दौरान टीम ने घर के पास शेड के नीचे अवैध रूप से पटाखों भंडारण पकड़ा। टीम ने मो. अयूब को गिरफ्तार करने के साथ ही 24 गत्तों में विभिन्न अवैध पटाखों को बरामद किया गया। बरामद पटाखा की कीमत साढ़े चार लाख रुपए बताई जा रही है। गिरफ्तार व्यक्ति को विभिन्न सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय चालान करते हुए पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

एसपी डॉ इलामारन जी ने बताया कि यदि कही अवैध पटाखा भंडारण में कार्रवाई करने में थाना प्रभारी लापरवाही करेंगे तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।


पटाखा बिक्री स्थल का किया निरीक्षण
गौरीगंज कस्बे में रणंजय मैदान, जामो रोड कस्बा गौरीगंज में पटाखा बिक्री स्थल निर्धारित किया गया है। बृहस्पतिवार को एसपी ने पटाखा बिक्री स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने पटाखा विक्रेताओं को दुकानों के आस-पास किसी भी प्रकार की ज्वलनशील सामग्री नहीं रखने के निर्देश दिए। कहा कि सावधानी बरतने के साथ व दुकानों में अग्निशमन उपकरणों को रखने की जानकारी देते हुए फायर बचाव किट व बाल्टी में बालू अनिवार्य रूप से दुकान पर रखने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें