फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: औद्योगिक क्षेत्रों से हटाए जाएंगे अवैध कब्जे

Mon, 26 Oct 2026 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले के औद्योगिक क्षेत्रों से अवैध कब्जे हटाए जाएंगे और सड़क, नाली, पार्किंग व बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएं दुरुस्त कराई जाएंगी। जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक में संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता पर निस्तारण किया जाए। निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों को जल्द निपटाया जाए, ताकि निवेशकों को अनावश्यक परेशानी न हो। बैठक में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने निवेश प्रस्तावों और समझौता ज्ञापनों को धरातल पर उतारने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जिले में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देकर रोजगार के नए अवसर सृजित किए जाएं। सीटेड संस्था के निदेशक संजय सिंह ने उद्यमियों की समस्याएं उठाईं और संबंधित विभागों की योजनाओं का प्रचार-प्रसार कराने की जरूरत बताई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू, प्रभागीय वनाधिकारी रणवीर सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और उद्यमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें