फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 तमंचे बरामद, बनाने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। स्वाट व मुसाफिरखाना पुलिस ने एक अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़ किया। एक झोपड़ी से दो लोगों को गिरफ्तार करने के साथ टीम ने मौके से 12 तमंचे व एक अर्धनिर्मित असलहे के साथ शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने मंगलवार रात पड़ोसी जिला सुल्तानपुर के कुड़वार क्षेत्र के राजापुर गांव में संचालित अवैध शस्त्र फैक्टरी का खुलासा किया था। बुधवार रात भी स्वाट को मुसाफिरखाना क्षेत्र के अढ़नपुर गांव स्थित एक झोपड़ी में असलहा फैक्टरी संचालित होने की सूचना मिली।
स्वाट टीम प्रभारी ने एसएचओ परशुराम ओझा की टीम के साथ झोपड़ी में दबिश दी तो अढ़नपुर निवासी कल्लू विश्वकर्मा व दादरा निवासी कृष्ण कुमार मिश्र हत्थे चढ़ गए। टीम ने झोपड़ी की तलाशी ली तो एक गत्ते से 12 तमंचे, एक अर्धनिर्मित असलहा व तीन कारतूस के साथ शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए।
विज्ञापन

बरामद असलहों में 12 बोर के नौ व 315 बोर के तीन तमंचे शामिल थे। अर्धनिर्मित तमंचा भी 12 बोर का था। उपकरण में 11 लोहे के पाइप, एक हथौड़ी, दो रेती, एक सुम्मी, 10 स्प्रिंग, 20 पेंच, 75 रिपिट, पांच पत्ती, तीन चादर के टुकड़े, एक राड, एक आरी, साइकिल रिम आदि शामिल है।
आरोपियों ने बताया कि वे पिछले काफी समय से असलहे बना कर रहे हैं। गुरुवार को आरोपियों की मौजूदगी में फैक्टरी का खुलासा करते हुए एएसपी विनोद पांडेय ने स्वाट की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें