फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: एसआईआर फॉर्म नहीं मिला हो तो बीएलओ से करें संपर्क

Mon, 24 Nov 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
शाहगढ़ के बूथ 258 पर एसआईआर फाॅर्म संकलित करते बीएलओ व कर्मी। संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। एसआईआर अभियान के तहत फॉर्म भरने व जमा करने के लिए मात्र 11 दिन रह गए हैं। चार दिसंबर तक संबंधित बीएलओ की जिम्मेदारी है कि वह प्रत्येक मतदाता का फॉर्म भरकर उसे जमा करवा लें। जिस किसी भी मतदाता को अब तक प्रपत्र नहीं मिला है वह संबंधित बीएलओ से संपर्क करें। प्रत्येक मतदाता को एसआईआर फॉर्म भरना अनिवार्य है।
विज्ञापन




जिले में चार दिसंबर तक विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम चल रहा है। इसके तहत 14,36,528 मतदाताओं का सत्यापन किया जा रहा है। जिले की चारों विधानसभाओं के 1489 और सुल्तानपुर के बल्दीराय ब्लॉक के 62 बूथ शामिल हैं। सत्यापन में 1551 बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) घर-घर जाकर दो प्रतियों में मतदाताओं को फॉर्म देकर भरवाते हुए संकलित कर रहे हैं। फॉर्म में नाम, पता, माता-पिता का नाम, मोबाइल नंबर, आधार नंबर और ईपीआईसी संख्या भरना है। फॉर्म के साथ कोई भी अभिलेख जमा करना आवश्यक नहीं है।


एडीएम अर्पित गुप्ता ने बताया कि एसआईआर फॉर्म भरना सभी मतदाताओं के लिए अनिवार्य है। जिन लोगों को फॉर्म नहीं मिला है, वे अपने क्षेत्र के बीएलओ से तुरंत मिलें। बीएलओ सभी लोगों तक फॉर्म पहुंचाएं और सही जानकारी भरवाकर जमा करें।
विज्ञापन




निर्धारित तिथि तक सभी पात्र लोग फॉर्म जमा करें। जिन लोगों का वोटर आईडी कार्ड मोबाइल नंबर से लिंक है वे चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध फॉर्म से ऑनलाइन भर लें। कहा कि एसआईआर कार्य की प्रतिदिन समीक्षा की जा रही है। उन्होंने इस काम में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें