फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पैसे नहीं दिए तो सैनिक को हवालात में बैठाया

Sat, 01 Mar 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
संग्रामपुर (अमेठी)। सेना के जवान ने वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल कर दो सिपाहियों पर पैसा मांगने व नहीं देने पर पिटाई करते हुए हवालात में बैठाने का आरोप लगाया है। हालांकि इस वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन




संग्रामपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव निवासी रोहित सिंह भारतीय सेना में कश्मीर में तैनात हैं। वर्तमान समय में वह अवकाश पर घर आए हैं। रोहित का आरोप है कि बृहस्पतिवार को दोस्तों संग बियर पी रहे थे। इसी दौरान थाने में तैनात दो सिपाही मौके पर पहुंचे और उनसे अभद्रता करने लगे। आरोप है कि पैसों की भी मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर थाने ले गए, जहां हवालात में बैठाने के बाद देर शाम उन्हें छोड़ दिया गया। हालांकि रोहित ने मामले की लिखित शिकायत नहीं की है।




इस संबंध में पीड़ित रोहित का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एसएचओ संदीप राय ने बताया कि रोहित की ओर से लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। हकीकत में रोहित शराब पीकर हंगामा कर रहे थे। सूचना पर पहुंचे सिपाहियों से अभद्रता करने लगे। थाने लाने पर लिखित माफीनामा देने के बाद सेना का जवान होने के चलते छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें