फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: किसान समस्याओं का हल नहीं हुआ तो आंदोलन

Thu, 22 Jun 2023 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
धरना देते किसान
विज्ञापन
भादर (अमेठी)। अघोषित कटौती व सूखी पड़ी नहरों के साथ खेती-किसानी में कृषकों को हो रही परेशानी को दूर करने के लिए बृहस्पतिवार को किसान यूनियन की बैठक हुई। बैठक में 30 जून को रामगंज थाने का घेराव के साथ अन्य लंबित मांगों को पूरी कराने की रणनीति तैयार की गई।भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन की बैठक बृहस्पतिवार को दुर्गापुर स्थित कार्यालय हुई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष रंजीत कुमार शर्मा ने कहा कि किसानों मजदूरों की समस्याओं का समय से संबंधित अधिकारियों की ओर निस्तारण नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। ब्लाॅक प्रभारी राम खेलावन यादव ने कहा कि बिजली कटौती, नहर में पानी नहीं आना, खराब पड़े नलकूपों की वजह से किसानों की समस्याएं बढ़ी रहीं हैं। यदि एक सप्ताह में इन समस्याओं का हल नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। बैठक में जिलाध्यक्ष सुरेश बहादुर सिंह ,प्रदेश सचिव संतराम यादव पहलवान, रामफेर सरोज, गयापति, केशकुमारी, प्रभावती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें