फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: तीन दिन में नहीं खर्च हुए 9.83 करोड़ तो होगी कार्रवाई

Wed, 20 Mar 2024 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। ठोस-द्रव कचरा प्रबंधन में शासन से 9.83 करोड़ रुपये मिलने के बाद अभी तक खर्च शून्य है। डीपीआरओ ने जगदीशपुर व बाजारशुकुल में बैठक के दौरान अधिकारियों को फटकार लगाई। कहा कि तीन दिन में खर्च में प्रगति नहीं हुई तो संंबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीपीआरओ मनोज कुमार त्यागी मंगलवार को बाजारशुकुल जांच के लिए पहुंचे। जहां दो गांवों में पहुंचकर सफाई कर्मचारियों की जांच की। इस दौरान वहां पर एक उपस्थित तो दूसरा अनुपस्थित मिला। इसके बाद बाजारशुकुल क्षेत्र में उन्होंने ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, पंचायत सहायक आदि के साथ बैठक की। समीक्षा में सामने आया कि ठोस-द्रव कचरा प्रबंधन मद में मिले 3.94 करोड़ रुपये में से कुछ भी खर्च नहीं किया गया है।
विज्ञापन

इसके बाद में जगदीशपुर में हुई बैठक में सामने आया कि कचरा प्रबंधन के लिए मिले 5.89 करोड़ रुपये में से शून्य खर्च है। डीपीआरओ ने कहा कि संपूर्ण धनराशि मार्च माह में ही खर्च की जानी है। इसके लिए तीन दिन बाद फिर से समीक्षा की जाएगी। यदि प्रगति नहीं मिली तो संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें