फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीत लहर ने बढ़ाई ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। मौसम का मिजाज शुक्रवार को फिर बदल गया। सुबह से शुरू हुई बर्फीली हवा ने फिर ठिठुरन बढ़ा दी। घना कोहरा व धुंध छाने से सुबह लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई। हवाओं के बीच गिर रही कोहरे की बूंदों ने हल्की बारिश का अहसास कराया।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर बाद धूप तो निकली लेकिन लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल सकी। घने कोहरे के चलते सड़क यातायात भी प्रभावित हुआ। शुक्रवार को पड़ने वाली ठंड ने जिला प्रशासन के उन दावों की पोल खोल दी जिनमें सभी सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाने का निर्देश दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें