फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पत्नी को बचाने नहर में कूदा पति, तेज धारा में बह गया

Mon, 10 Aug 2026 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई। मोहनगंज के राजामऊ पुल के पास रविवार को नहर में छलांग लगाने वाली पत्नी को डूबता देख पति भी बचाने के लिए कूद गया। ग्रामीणों ने महिला को सुरक्षित निकाल लिया, मगर तेज धारा में पति बह गया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश शुरू कराई। खबर लिखे जाने तक उसका पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन



मोहनगंज के बारकोट निवासी विपिन चौरसिया (32) पत्नी रोली और बच्चे के साथ शंकरगंज स्थित ननिहाल से बाइक से लौट रहे थे। राजामऊ पुल के पास नहर पटरी से तिलोई की ओर जाने के बाद कुछ दूरी पर वे रुक गए। इसी दौरान रोली ने बच्चे को नहर किनारे रखा और अचानक पानी में छलांग लगा दी। पत्नी को डूबता देख विपिन भी उसके पीछे नहर में कूद गया।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों कुछ देर तक तेज बहाव में जूझते रहे। रोली को तैरना आता था। वह किसी तरह किनारे पहुंची, जहां मौजूद ग्रामीणों ने उसे निकाल लिया। रोली के बाहर आने के बाद विपिन का पता नहीं चला। थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि रोली और उसका बच्चा सुरक्षित है। विपिन की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें