फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पत्नी की हत्या के आरोपी पति को भेजा जेल

Wed, 10 May 2023 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी गौरीगंज (अमेठी)। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के गांव इटरौर में पत्नी का गला रेतकर हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया। पुलिस ने आलाकत्ल भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

इटरौर गांव निवासी फरियाद अली की उसकी पत्नी शकीना बानो से काफी दिनों से अनबन चल रही थी। घटना के तीन दिन पहले वह मायके से वापस ससुराल आई थी। सोमवार भोर फरियाद शकीना की गला रेतकर हत्या करने के बाद फरार हो गया था। पुलिस ने उसे लखनऊ स्थित डीजीपी कार्यालय के गेट संख्या तीन से शाम करीब साढ़े चार बजे गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल की।
पुलिस ने उसका चालान न्यायालय भेज दिया। न्यायालय में मजिस्ट्रेट ने उसकी जमानत अर्जी खारिज कर उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। सीओ गौरव सिंह ने बताया कि आरोपी को जेल भेजने के बाद दर्ज केस की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें