फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बारिश के बाद उमस ने लोगों को किया बेहाल

Sat, 02 May 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में हुई बारिश के बाद मौसम में बदलाव तो दिखा लेकिन राहत नहीं मिली। शुक्रवार को धूप, बादल और अधिक नमी के चलते उसम भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। इससे दिनभर लोग परेशान रहे।
विज्ञापन



मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन 88 प्रतिशत तक पहुंची आर्द्रता के कारण गर्मी का प्रभाव अधिक महसूस हुआ। तेज धूप निकलते ही उसम और बढ़ गई, जिससे लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। दोपहर में गौरीगंज बाजार में सन्नाटा छाया रहा।


व्यापारी राजेश अग्रवाल और गिरीश कसौधन ने बताया कि बारिश के बाद भी गर्मी से राहत नहीं मिली। धूप और उमस केढ कारण ग्राहक कम पहुंचे, जिससे कारोबार प्रभावित हुआ। गर्मी से बचाव के लिए लोग गमछा, छाता और टोपी का इस्तेमाल करते दिखे। शीतल पेय, लस्सी और शिकंजी की मांग बढ़ गई है।
विज्ञापन




बच्चे और बुजुर्ग उमस से सबसे ज्यादा प्रभावित नजर आए। मौसम की इस स्थिति ने शादी-विवाह जैसे आयोजनों की तैयारियों को भी प्रभावित किया है। जिन परिवारों में कार्यक्रम हैं, वे उमस और अनिश्चित मौसम को लेकर चिंतित हैं। मौसम वैज्ञानिक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि अगले 24 घंटे में हल्के बादल छाए रहने और कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावना है। हालांकि उमस से तत्काल राहत मिलने के आसार कम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें