फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बारिश के बाद बढ़ी उमस भरी गर्मी

Fri, 06 Jun 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। भीषण गर्मी और उमस से आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। तेज धूप व उमस के चलते लोगों का सड़क पर चलना मुश्किल हो गया। बुधवार शाम हुई बारिश से लोगों को राहत मिली, लेकिन बृहस्पतिवार को भीषण गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी फिर से बढ़ा दी है।
विज्ञापन



कई दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बारिश होने से उमस भरी गर्मी बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर में तेज धूप के साथ गर्मी के तेवर तल्ख होते गए। बेहद जरूरी कार्यों से ही लोग घरों से बाहर निकले, जिससे सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।



मजबूरी में घरों से बाहर निकले लोग सिर से पांव तक शरीर को ढककर निकले। लोग गर्मी से गला तर करने के लिए जलजीरा, नीबू पानी व ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करते नजर आए। शाम ढलने के बाद गर्मी के तेवर कुछ नरम पड़े, तब जाकर बाजारों में रौनक लौटी। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एएन मिश्र ने बताया कि कि हल्के बादल व कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावना है, लेकिन उमस और गर्मी लगातार परेशान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें