फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मकान में लगी आग, सिलिंडर फटा, चार लोग झुलसे

Mon, 10 Jun 2024 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
आग से मकान
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। कमरौली थाने के कोयलारा मुबारकपुर गांव में रविवार की देरशाम संदिग्ध हालात में एक मकान में आग लग गई। आग पर जबतक काबू पाया जाता मौजूद सिलिंडर फट गया। आग से चार लोग झुलस गए। सीएचसी में भर्ती करवाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। मकान में मौजूद गृहस्थी जलकर राख हो गई। राजस्व टीम क्षति का आकलन कर रही है तो पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


कमरौली थाने के कोयलारा मुबारकपुर गांव राम बहादुर पासी के मकान में रविवार देर शाम संदिग्ध दशा में आग लग गई। ग्रामीणों की सूचना फायर ब्रिगेड को देते हुए काबू पाने की कोशिश शुरू की। ग्रामीण काबू पाने की कोशिश में जुटे थे कि इसी बीच मकान में मौजूद सिलिंडर फट गया। सिलिंडर का जलता हुआ टुकड़ा पड़ोसी संतलाल मौर्य के घर में गिरा।

हालांकि, कोई नुकसान नहीं हुआ। वहीं, राम बहादुर पासी मकान में मौजूद गृहस्थी जल गई। आग पर काबू पाने के दौरान गांव के राजकरन व रामकेतार, भानमती व श्यामवती झुलस गई। लोगों ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

सूचना के बाद पहुंचे राजस्व कर्मी क्षति का आकलन करने में जुटे है, तो फायर बिग्रेड व पुलिस कर्मी मामले की जांच में जुटे है। एफएसओ ओपी सिंह ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगने की संभावना है। सूचना के बाद टीम मौके पर पहुंची थी। आग से सिलेंडर भी फटकने का मामला प्रकाश में आया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें