फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सरकारी जमीन पर बना मकान जमींदोज

Sat, 21 Jun 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज के माधवपुर वार्ड में बंजर भूमि पर हुए निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त करता कर्मी। संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। नगर पालिका गौरीगंज के माधवपुर वार्ड नंबर 13 में शुक्रवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी जमीन से अवैध कब्जे को हटवाया। दो दिन पहले अतिक्रमण हटाने गई राजस्व टीम पर हुए हमले के बाद यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन





सुबह सात बजे एसडीएम प्रीति तिवारी के नेतृत्व में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, कानूनगो, लेखपाल और कई थानों की फोर्स के साथ कार्रवाई शुरू हुई। राजगढ़ में बंजर भूमि पर बने मुख्य आरोपी उदयभान सिंह के मकान को जेसीबी से ढहाया गया। यह कार्रवाई ढाई घंटे से अधिक समय तक चली। इसके बाद टीम माधवपुर वार्ड पहुंची और चकमार्ग पर बने दो निर्माणों को हटवाया। एक अन्य मकान को अवैध मानते हुए नोटिस जारी किया गया।




कार्रवाई के दौरान पूरा इलाका छावनी में तब्दील रहा। बुधवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची राजस्व टीम पर स्थानीय लोगों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया था। इससे नायब तहसीलदार अनुश्री और लेखपाल सिराज अहमद घायल हो गए थे। पुलिस ने अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन







अन्य कब्जों की भी जांच शुरू
राजस्व विभाग ने बताया कि आरोपी के अन्य निर्माण भी सरकारी भूमि पर पाए गए हैं। सभी स्थानों की जांच शुरू कर दी गई है। जिन-जिन भवनों को अवैध पाया जाएगा, उन्हें भी हटाया जाएगा। मकानों में रह रहे लोगों को नोटिस जारी कर कब्जा हटाने को कहा गया है।






पारदर्शी ढंग से की गई है कार्रवाई
दो दिन पहले राजस्व टीम अतिक्रमण हटाने गई थी, लेकिन वहां मौजूद एक व्यक्ति ने परिजनों के साथ मिलकर टीम से हाथापाई की और सरकारी वाहन में तोड़फोड़ की। संबंधित व्यक्ति ने बंजर भूमि पर अवैध निर्माण कर रखा था। नगर पालिका की ओर से उसे दो बार नोटिस दिया गया था, लेकिन उसने कब्जा नहीं हटाया। इसी कारण पारदर्शी ढंग से कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

-प्रीति तिवारी, एसडीएम, गौरीगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें