फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: आग से घर और दुकान जली, फसल भी हुई राख

Fri, 19 Apr 2024 03:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। आग का कहर कम नहीं हो रहा है। बृहस्पतिवार को भी आग ने कई इलाकों में कहर बरपाया।
विज्ञापन

अलग अलग जगहों पर आग लगने की घटनाएं हुईं। कहीं घर में आग लगने से गृहस्थी जल गई, तो कहीं दुकान में आग लगने की घटना से डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति राख गई।
आग से जला शादी का सामान
भादर (अमेठी)। रामगंज थाना क्षेत्र के नरहरपुर गांव निवासी पुरुषोत्तम के टीन शेड और छप्पर से बने घर में बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे अचानक आग लग गई।
ग्राम प्रधान धनंजय यादव ने फायर ब्रिगेड को सूचना दिया। आधे घंटे में पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मियों व ग्रामीणों की काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक घर में रखा गेहूं, चावल ,दाल, बिस्तर, कपड़े,तख्त, साइकिल,पशुओं का रखा भूसा सहित लाखों रुपये की गृहस्थी व शादी का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
बताया जाता है कि 28 अप्रैल को बेटे के शादी का निमंत्रण वितरित करने पुरुषोत्तम रिश्तेदारी में गया था। उसका बेटा फौजदार परिजनों के साथ खेत में गेहूं की कटाई करने गए थे। हल्का लेखपाल पंकज गुप्ता ने कहा की नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन


दुकान में डेढ़ लाख का सामान जला

बाजार शुकुल (अमेठी)। बुधवार की रात क्षेत्र के किशनी बाजार में परचून की दुकान में अज्ञात कारणों से लगी आग के कारण सारा सामान जल कर राख हो गया। ग्रामीणों ने फायर स्टेशन को सूचना दिया किंतु जब तक फायर कर्मी मौके पर आते ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था। परचून व्यापारी राम फेर दुकान बंद कर घर चला गया था। रात में गांव वालों ने सूचना दिया है। आग से दुकान में रखा महुआ, व परचून का सामान को लेकर लगभग डेढ़ लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।



आग में जल गईं 20 किसानों की उम्मीदें

- कमरौली थाना क्षेत्र के बाबुइन का पुरवा रसूलपुर गांव में सुबह करीब 11 बजे गेहूं की फसल में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते 15 बीघा फसल जलकर राख ही गई। सूचना के बाद पहुंची स्थानीय पुलिस ग्रामीणों की मदद से आग को बुझाने का प्रयास किया। आग से सात किसानों का 15 बीघा फसल जलने से लाखों का नुकसान हुआ है। एसओ अभिनेष कुमार ने बताया कि बिजली के तार के कारण आग लगने की बात सामने आई है।

कोतवाली गौरीगंज क्षेत्र के कठौतिया मजरे जेठौना निवासी राम शंकर मिश्र के सराय भागमानी में गेहूं के खेत में दोपहर लगभग एक बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिससे रमा शंकर मिश्र, दया शंकर मिश्र व उमा शंकर मिश्र का एक बीघा गेहूं जल गया। फायर ब्रिगेड ने और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। राजस्व कर्मी गौरव यादव फसल के नुकसान की रिपोर्ट उच्चस्थ अधिकारियों को दे दी हैं।

दूसरी घटना कोतवाली मुंशीगंज के श्रीपुर मजरे जलामा में सुरेश चौहान की पुआल की खरही जल गई। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया।



नहीं पहुंचा अग्निशमन दस्ता
सिंहपुर के जैतपुर ग्राम पंचायत के पूरे कलंदर व पूरे भवन गांव के खेतों में बृहस्पतिवार की दोपहर दो बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। तेज हवा से आग ने विकराल रूप ले लिया। खेतों में रखा 30 बीघे गेहूं का फसल अवशेष जल गया।
पूरे कलंदर गांव के माताफेर अवस्थी, अजय अवस्थी व पूरे भवन के किरपाल पासी,सियाराम पासी और जैतपुर के जमुना शुक्ला, नन्दन शुक्ला,दीवेन्द्र अवस्थी के फसल अवशेष जल गए, और राम प्रकाश अवस्थी का पांच बिस्वा गेहूं जल गया। ग्रामीणों का आरोप है कि अग्निशमन को लगातार फोन किया गया, लेकिन फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची। ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आग अन्य किसानों के खेतों में आग नहीं पहुंच पाई।
विज्ञापन

जबकि एसओ का कहना है कि फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर गई थी। संग्रामपुर क्षेत्र के रामगढ़ के गेहूं के खेतों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग के कारण सत्यदेव सिंह का करीब दो बीघे से अधिक गेहूं जलकर राख हो गया। वहीं, रामबरन सिंह और भूपेंद्र सिंह का पांच क्विंटल भूसा बनने से पहले राख हो गया। कसारा मे अज्ञात करणों से आग लगने से बड़े लाल सिंह, छोटेलाल सिंह अन्य किसानों के गेहूं की फसल की मशीन से कटाई हो गई थी। आग से भूसा बनने से पहले ही राख हो गया। इन खेतों का बना भूसा कसारा गोशाला में दान दिया जाता है। आग की सूचना पर सैकड़ों ग्रामीण एकत्रित होकर आग पर काबू पाने में विफल दिख रहे। सूचना पर पहुंची दमकल व निजी नलकूप चलाकर आग को काबू किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें