फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: इलाज के लिए घंटों इंतजार, मरीजों की बढ़ी परेशानी

Mon, 16 Nov 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
तिलोई मेडिकल कॉलेज के ओपीडी कक्ष के बाहर अपनी बारी के इंतजार में बैठे मरीज।
विज्ञापन
तिलोई। बुखार, खांसी और सर्दी-जुकाम से परेशान मरीजों को मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। सोमवार को ओपीडी में मरीजों की भीड़ के चलते पंजीकरण काउंटर से लेकर चिकित्सकों के कक्ष और दवा वितरण केंद्र तक लंबी कतारें लगी रहीं। प्रतीक्षालय में बैठने की जगह नहीं मिली तो कई मरीज और तीमारदार जमीन पर बैठ गए। सोमवार को कुल 684 मरीजों ने पंजीकरण कराया।
विज्ञापन

सुबह 10:40 बजे ओपीडी में मरीजों की भीड़ बढ़ चुकी थी। पंजीकरण काउंटर की कतार गलियारे तक पहुंच गई थी। मेडिसिन और चेस्ट विभाग के बाहर सबसे अधिक भीड़ रही। कई मरीज परिजनों के सहारे खड़े थे तो कुछ जमीन पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। गलियारे में तीमारदारों की भीड़ से आवागमन भी प्रभावित हुआ। दवा वितरण कक्ष के बाहर भी लंबी कतार लगी रही।
जामो निवासी गुरसेवक ने बताया कि वह सुबह से कमरा नंबर पांच के बाहर खड़े थे, लेकिन काफी देर तक नंबर नहीं आया। वनभरिया निवासी रहमत अली ने कहा कि बीमार होने के बावजूद घंटों कतार में खड़ा रहना पड़ा। बरकत और रामसहाय ने भी व्यवस्था पर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि सुबह से इंतजार के बाद दोपहर तक उपचार मिल सका।
विज्ञापन

मेडिसिन में 290 मरीज पहुंचे
सोमवार को मेडिसिन विभाग में 290, चेस्ट में 156, आर्थो में 89 और सर्जरी में 64 मरीज पहुंचे। इसके अलावा आंख और कान संबंधी बीमारियों के मरीजों ने भी उपचार कराया। इन दिनों वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम और खांसी के मरीज बढ़ रहे हैं।
एक लिफ्ट खराब, बढ़ी परेशानी
तीमारदार देवनाथ और श्याममूर्ति ने बताया कि आम लोगों के लिए बनी दो लिफ्ट में से एक कई दिनों से खराब है। एक ही लिफ्ट चलने से मरीजों को वार्ड तक पहुंचने के लिए इंतजार करना पड़ता है।
दूषित पानी और खानपान से बचें
सीएमएस व फिजिशियन डॉ. आजम खान ने बताया कि प्रतिदिन औसतन करीब 100 मरीज भर्ती होते हैं। इनमें आधे से अधिक वायरल बुखार और चेस्ट संबंधी बीमारियों से पीड़ित रहते हैं। उन्होंने दूषित पानी और खानपान से बचने, पर्याप्त पानी पीने तथा भोजन में सलाद और हरी सब्जियां शामिल करने की सलाह दी। प्राचार्य डॉ. रीना शर्मा ने बताया कि जल्द ही आधुनिक सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी, जिससे मरीजों को बेहतर सेवाएं मिल सकें।

तिलोई मेडिकल कॉलेज के ओपीडी कक्ष के बाहर अपनी बारी के इंतजार में बैठे मरीज।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें