फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक अप्रैल से संचालित होगा बालिका छात्रावास

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। माध्यमिक स्कूलों की बालिकाओं को निशुल्क आवासीय सुविधा देने के लिए जीजीआईसी सोनारी कला में निर्मित छात्रावास का संचालन एक अप्रैल से होगा। एएओ ने प्रधानाचार्य को छात्रावास व उसके परिसर में सभी व्यवस्था दुरुस्त कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

भादर ब्लॉक के सोनारीकला गांव में संचालित जीजीआईसी में बालिका छात्रावास का निर्माण कराया गया है। निर्माण पूरा होने के बाद विभाग इसके संचालन की कवायद में जुटा है। संचालन शुरू कराने के साथ जीजीआईसी में शैक्षिक व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए एएओ आशुतोष मिश्र ने प्रधानाचार्य को निर्देश दिया है। एएओ ने प्रधानाचार्य को छात्रावास शुरू करने की नियत तिथि के बारे में बताते हुए उद्घाटन से पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को कहा है। छात्रावास में माध्यमिक स्कूल की 100 बालिकाओं को आवासीय सुविधा मिल सकेगी। बालिकाओं को निशुल्क कमरे के साथ भोजन भी मिलेगा। जो छात्राएं छात्रावास में रहना चाहेंगी उन्हें विभाग की ओर से तय किए गए नियम पूरे करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें